boltBREAKING NEWS

खरडेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर हुई कलश व एवं धव्ज की स्थापना

खरडेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर हुई कलश व एवं धव्ज की स्थापना

 चित्तौड़गढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चित्तौड़ शहर के प्रमुख शिवालय खरडेश्वर महादेव मंदिर में कलश एवं ध्वज स्थापना समारोह आयोजित किया गया श्री खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खरडेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 12:15 बजे नव निर्मित भव्य शिखर पर वैदिक रीति के अनुसार कलश एव ध्वज स्थापना की गई महाशिवरात्रि के पावन पर्व ध्वज स्थापना के साथ ही पुरे दिन हवन यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री  सुरेंद्र सिंह जाड़ावत विशिष्ट अतिथि रामद्वारा संत  रमता राम महाराज एवं दिग्विजय राम महाराज के कर कमल के द्वारा पंडित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी सत्य प्रकाश त्रिपाठी देवकिशन जी शर्मा के मंत्र उपचार द्वारा शिखर की प्राण प्रतिष्ठा की गई शिवरात्रि पर परंपरा के अनुसार खरडेश्वर महादेव मंदिर में देर शाम चार प्रहर के अभिषेक किए जाएंगे जो सुबह तक चलेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद खरडेश्वर महादेव का नयनाभिराम श्रृंगार कर महा आरती की जाएगी। 9 मार्च को सुबह महाप्रसाद भी भक्तों में वितरित किया जाएगा महादेव मंदिर के सदस्य देवराज साहू ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अन्य अतिथियों में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी मंदिर मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष चांदमल सोनी, नारायण लाल सोनी ,भगवती लाल सुथार, अरविंद ढिलीवाल, गणेश लाल काबरा, चंद्रेश वैष्णव ,किशन लाल सोनी, लाभचंद जीनगर , महेश सोनी नगर परिषद पार्षद बालमुकुंद मालीवाल विजय चौहान अशोक वैष्णव देवराज साहू टिंकू दमानी राजेश सोनी मनोज भोजवानी विनोद लड्डा आदि  मौजूद रहे।